ककवन में मजदूर से मारपीट का आरोप, एसीपी से शिकायत

 

बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत विरुआ निवादा उट्ठा गांव निवासी जगदेव गौतम ने मजदूरी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, बिल्हौर कमिश्नरेट को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार 13 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे वह बांकेलाल के खेत में मजदूरी करने गया था, तभी जनक, वैभव और साला निवासी मुसुवानिवादा खंड उट्ठा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि तीनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।मामले में पीड़ित ने उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है जबकि उन्हें गंभीर चोट आई है और लगातार उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *