बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों को रोकने में एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है होम्योपैथिक दवाएं
आज दिनांक 24 09 2021 को जन सेवा कुटुंब शनिदेव मंदिर समिति कैनाल रोड के तत्वाधान में आरोग्यधाम ग्वालटोली के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ कैनाल रोड स्थित शनिदेव हनुमान मंदिर में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं नगर निगम मेडिकल ऑफिसर डॉ हेमंत मोहन एवं आरोग्यधाम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने शहर के अन्य होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ 950 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरित की। इस अवसर पर आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं रोग को तो खत्म करती ही हैं साथ ही रोगी की प्रतिरोधक क्षमता को भी तेजी से बढ़ाने का काम करती हैं। डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया के साथ चेचक, खसरा, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं मम्प्स जैसी अन्य बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि इन रोगों में होम्योपैथी दवा लेने से रोक की पुनरावृति की संभावना ना के बराबर होती है। डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि इस समय शहर में डेंगू बुखार अपने चरम पर है। डेंगू बुखार से बचने के लिए आसपास की साफ सफाई पर ध्यान दें, आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें जिससे मच्छर न पनप सके, साथ ही मच्छरदानी लेकर सोना चाहिए। डॉक्टर कार्तिक विश्नोई ने बताया कि बरसात के मौसम में साफ सफाई का विशेष कर ख्याल रखना चाहिए एवं बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज, जन सेवा कुटुंब शनि देव मंदिर समिति के संयोजक एवं पार्षद विकास जायसवाल एवं ज्ञानेंद्र विश्नोई, सुरेश गुप्ता अनुराग गुप्ता, उज्जवल जायसवाल, डॉ एसके अग्रवाल, अजय चौरसिया, थानाध्यक्ष फीलखाना सतीश चन्द्र साहू, दरोगा अनिल कुमार अग्निहोत्री, माला यादव, मोनिका बाजपेई, वीरेंद्र दुबे, और आरोग्यधाम की ओर से डॉ हेमंत मोहन, डॉक्टर आरती मोहन, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ कार्तिक विश्नोई, डॉ प्रियंका गुप्ता, आशीष यादव, सौम्या सैनी, श्रुति सिंह, अनुज अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

