कानपुर महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

 

कानपुर के लाल बंगला क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई ओम्पुरवा से शुरू हुई यह बारात करीब सात किलोमीटर लंबे रूट से होते हुए जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर पहुंची

 

बारात में डमरू बजाते भक्तों के साथ भूत-पिशाच की झांकियां, काली जी का नृत्य और शिव तांडव मुख्य आकर्षण रहे, रास्ते में पुलिस चौकी चौराहा, एनटू रोड और हरजेंदर नगर सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं और बच्चों ने जगह-जगह नृत्य कर उत्साह बढ़ाया।

 

इस आयोजन के तहत मार्ग में कई स्थानों पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया, स्थानीय श्रद्धालुओं व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी से पूरा लाल बंगला और जाजमऊ क्षेत्र शिवमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *