महा शिवरात्रि पर निकाली भव्य शिव बारात से पूरा महाराजपुर हुआ भक्तिमय

महाराजपुर। महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध लालतेश्वर महादेव मंदिर से समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में भव्य शिव बारात निकाली गई। यह शोभायात्रा यशोदा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।

शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, डमरू वादन, बैंड-बाजे और भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।

समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि महा शिवरात्रि का पर्व हमें संयम, सेवा और समाज में भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव ने सिरकत की इसके साथ ही साथ यशोदा नगर क्षेत्र की सभी माता बहनों ने काफी उत्साह के साथ इस शिव बारात में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा आप इस तरीके से लगा सकते हैं की प्रात हा 9:00 बजे रुद्राभिषेक प्रारंभ होने के बाद 2:00 बजे शिवरात्रि शिव बारात का प्रारंभ यशोदा नगर के लालटेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सुरेंद्र पेट्रोल पंप नमक फैक्ट्री चौराहा देवकीनगर चौराहा बजरंग चौराहा से सैनिक चौराहा होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पर आकर समाप्त इस यात्रा का समापन हुआ जी बीच हजारों की तादाद में महिलाओं ने इस शोभा यात्रा की भव्यता बढ़ाई साथ ही साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी शोभायात्रा में हिस्सेदारी ली जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत के लिए नाश्ते के स्टाल लगे हुए थे और सभी श्र्दलुओ ने भक्ति मय हो पूरी यात्रा का समापन किया

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंत में मंदिर परिसर में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *