08:45 पर सूचना मिली कि 126/26 साईं विला अपार्टमेंट में आग लगी है लोग फंसे हुए है सूचना को तत्काल अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर महोदय के नेतृत्व में फायर स्टेशन फजलगंज से दो फायर यूनिट 0570, 7655 व अग्निशमन केंद्र किदवई नगर से एक यूनिट मय प्रभारी उक्त घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुई घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग अपार्टमेंट के चतुर्थ तल पर लगी थी जिसको यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग करके श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय के नेतृत्व में पूर्ण रूप से बुझाते हुए फ्लैट से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया बाद सर्वेक्षण पाया गया कि आग गैस गीजर से लगी थी आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
2026-02-16
