दिल्ली से स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी पर ठहराव
…. डानकुनी–आनंद विहार विशेष ट्रेन
कानपुर। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही डानकुनी–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को पूर्वी भारत की ओर यात्रा के लिए बड़ी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 03009 डानकुनी–आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर रविवार रात 9:00 बजे पहुंचेगी तथा 9:05 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में 03010 आनंद विहार टर्मिनल–डानकुनी विशेष ट्रेन गोविंदपुरी पर रात 11:30 बजे आगमन कर 11:35 बजे रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार 03009 विशेष गाड़ी डानकुनी से प्रत्येक शनिवार 28 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक दो फेरे लगाएगी और 03010 वापसी विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार 1 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 तक संचालित होगी। 22 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 4 एसी तृतीय श्रेणी, 10 स्लीपर, 6 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे।
यह विशेष ट्रेन डानकुनी से चलकर बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर और प्रयागराज जंक्शन होते हुए गोविंदपुरी पहुंचेगी तथा आगे इटावा और टूंडला जंक्शन के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल जाएगी। वापसी में भी ट्रेन यही मार्ग अपनाएगी।
