आज दिनाँक 17.02.2026 को समय 05.02 बजे कॉलर शिवम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा शिवराजपुर पुराना जीटी रोड विनोद कोल्ड स्टोरेज के पास दुकानों में आग लगी है,जिसकी सूचना पर तत्काल फायर स्टेशन बिल्हौर से अग्निशमन यूनिट एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अग्निशमन वाहन संख्या – 4129 के सहित शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंची।।घटनास्थल पर पहुँच कर पाया गया कि दो दुकानों में आग लगी हुई थी,जिसे शीघ्र ही बुझाने का कार्य शुरू किया गया,उसी दौरान मिष्ठान की दुकान में रखे LPG गैस सिलेंडर फट गये।आग को चारों तरफ से घेरकर पूर्ण रूप से बुझा लिया गया।।इस घटना में किसी प्रकार की कोई भी इंजरी या जन हानि नहीं हुई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *