रमज़ान व होली से पूर्व साफ-सफाई, बिजली-पानी व सुरक्षा की मांग
कानपुर 17 फरवरी रमज़ानुल मुबारक़ व होली को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड चिश्ती की अध्यक्षता में एक बैठक सिविल लाइंस में हुई जिसमें बिजली, पानी, सफाई, सड़कों की खराब दशा सुधारने व मस्जिदों -बाज़ारों की सुरक्षा की मांग जिलाधिकारी व पुलिस कमिशनर से की।
इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा कि रमज़ानुल मुबारक माह रोज़ा, नमाज़, इबादत, गरीबों बेसाहरों मज़लूमों की मदद करना अपने गुनाहों की माफी मांगने तौबा करने व होली एकता भाईचारे खुशियों का प्रतीक है रमाज़ानुल मुबारक माह शुरु होने वाला और होली भी नज़दीक है लेकिन अभी तक मुस्लिम बाहुल्य व हिन्दू बाहुल्य इलाकों में गंदगी से क्षेत्र पटे है साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है नगर निगम की लापरवाही का नतीजा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है स्मार्ट सिटी सिर्फ बड़े-बड़े चौराहों तक ही सीमित है क्षेत्रों के अंदर भीषण गंदगी है धार्मिक स्थलों शिक्षण संस्थाओं व अस्पतालों के पास भी गंदगी से शहरवासियों में नगर निगम की कार्यशैली से नाराज़गी है, सड़कों की दशा खराब है रमज़ानुल मुबारक माह व होली से पूर्व पूरे शहर में साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान खासतौर पर धार्मिक स्थलों के आस-पास चलाया जाए, बिजली के लिए केस्कों की टीम बनाकर फाल्टों को फौरन बनाने की व्यवस्था की जाए सहरी-अफ्तार तराबीह व होलिका दहन, भय्या दूज, ऐतिहासिक होली मेला पर बिजलीव पानी की निर्बाध आपूर्ति की जाए, बाज़ारों, धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कराने के लिए पुलिस को एलर्ट किया जाए नगर के संभ्रात लोगो के साथ मिली जुली आबादी वाले क्षेत्रों के लोगो के साथ मीटिंग होना ज़रुरी है व रमज़ानुल मुबारक माह व होली पर देश के पेट्रोलियम मंत्रालय से फ्री घरेलू गैस सिलेंडर देने की मांग की।
इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से सभी व्यवस्था रमाज़ानुल मुबारक माह व होली से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश विभागों को देने की मांग की।
मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड, अबू हुरैरा, मोहम्मद उस्मान, एजाज़ रशीद, हाशिम अली, मोहमद राशिद, अफज़ाल अहमद, मोहम्मद फैज़ान खान, जमालुद्दीन फारुकी आदि लोग मौजूद थे।
