खादी के ‘फैशन’ पर फिदा हुए युवा, रिकॉर्ड 20% बढ़ी बिक्री

 

– योगी सरकार की नई खादी नीति का असर, खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में युवाओं में दिखा उत्साह

– 51 लाख के पार पहुंचा कारोबार; खादी में साढ़े 28 लाख तो ग्रामोद्योग उत्पादों ने बटोरे करीब 23 लाख रुपए

 

कानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के विजन और खादी को ग्लोबल ब्रैंड बनाने की मुहिम का व्यापक असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कानपुर के बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी प्रदर्शनी में इस बार बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खादी उत्पादों की बिक्री और गुणवत्ता के मामले में स्वराज आश्रम ने खादी के अपने स्टॉल से अपनी धाक जमाई है।

 

बता दें कि यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अब खादी को केवल कपड़ा नहीं बल्कि ‘सस्टेनेबल फैशन’ के तौर पर प्रमोट कर रहा है। यही वजह है कि स्वराज आश्रम जैसे प्रतिष्ठित केंद्रों के उत्पादों की डिमांड महानगरों में तेजी से बढ़ी है।

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक खादी उत्पादों की कुल बिक्री 28,45,300 रुपये तक पहुँच गई है, वहीं ग्रामोद्योग उत्पादों ने भी 22,92,500 रुपये का बड़ा आंकड़ा छुआ है। खादी के कपड़ों की बिक्री में इस साल पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

 

युवाओं के बीच ‘कूल’ हुई खादी

प्रदर्शनी के स्टॉल्स पर इस बार सबसे ज्यादा चहल-पहल युवाओं की है। खादी के बदलते स्वरूप और मॉर्डन कटिंग-डिजाइन ने यूथ को अपनी ओर खींचा है।

 

साड़ी, सूट और ट्रेंडी कुर्तों का क्रेज

प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों के स्टॉल्स पर दिख रही है। महिलाओं में खादी के डिजाइनर सूट और साड़ियों का जबरदस्त क्रेज है, जबकि पुरुषों में खादी के कुर्ते और थान के कपड़ों की भारी मांग रही। प्रदर्शनी में पहुंचीं चंदना ने बताया कि “यहाँ के सूट और साड़ियों के प्रिंट्स बहुत ही आधुनिक हैं, जो पार्टी वियर के तौर पर भी शानदार लगते हैं।” वहीं, गणेश ने कहा कि “आज का युवा खादी के कुर्तों को जींस के साथ स्टाइल कर रहा है, जो कंफर्टेबल और क्लासी दोनों है।”

 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की नीतियों से खादी को नया जीवन मिला है। युवाओं की पसंद को देखते हुए हम खादी के और भी नए कलेक्शंस बाजार में उतार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *