For Digital
*कानपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा को मारी गोली, घायल*
थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत छपेड़ा पुलिया निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू राठौर पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें सोनू राठौर पर चाकू और गोली मारी गई । फिलहाल सोनू राठौर कानपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलेट हॉस्पिटल में भर्ती है और डॉक्टर्स ने उसे खतरे से बाहर बताया है ।
*क्या कारण रहा जानलेवा हमले का*
भाजपा नेता सोनू राठौर छपेड़ा चौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी में कई सालों से दुकानदारों को ब्याज पर पैसा बांटता है और सब्जी मंडी से तहबाजारी वसूलता है । पिछले कुछ महीनों से अभिषेक विश्वकर्मा जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता है उसने भी सब्जी मंडी में ब्याज का पैसा बांटने का काम शुरू किया था जिसके कारण सोनू राठौर ने अभिषेक विश्वकर्मा को दो महीने पूर्व मारापीटा था । पुरानी रंजिश के चलते और ब्याज के काम के चलते अभिषेक विश्वकर्मा ने इस घटना को अंजाम दिया ।
*घटना पर क्या कहना है पुलिस का*
देर रात हुई घटना पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले और लोगो से पूंछ ताँछ की तो उनको जानकारी मिली कि पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक विश्वकर्मा ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मुकदमा थाना रावतपुर में दर्ज कर लिया गया है और देर रात ही दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
