अनुशासित संगठन निर्माण की दिशा में सशक्त पहल– देवेश कोरी
कानपुर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गार्डन विला, केशवपुरम में संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है और समय-समय पर वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने सभी मंडलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महाअभियान को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में 137 राजनीतिक दल चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं, जिनमें से 6 दल राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त हैं, परंतु इन सभी में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को नियमित और सुनियोजित प्रशिक्षण प्रदान करता है।
देवेश कोरी ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा ने अनुशासन, विचार और राष्ट्रसेवा के पथ पर चलते हुए जनता के बीच अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों का आचरण इसलिए असंतुलित दिखाई देता है क्योंकि उन्होंने कभी अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण देने की परंपरा विकसित नहीं की। भाजपा का कार्यकर्ता विचार, व्यवहार और संगठन—तीनों स्तरों पर प्रशिक्षित और प्रतिबद्ध होता है।
समापन सत्र में यह निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षण महाअभियान के प्रथम चरण में मंडल स्तर पर 7 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर पूर्ण किए जाएंगे। इन वर्गों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण महाअभियान का संयोजक जिला महामंत्री संतोष शुक्ला को तथा सह संयोजक के रूप में जितेंद्र विश्वकर्मा, आशा पाल एवं सत्यम गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यशाला में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, राकेश सोनकर आनंद राजपाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, दिनेश राय, दिवाकर मिश्रा सतेंद्र मिश्रा अवधेश सोनकर आनंद मिश्रा उमेश निगम श्रीकृष्ण दीक्षित राजेश भदौरिया,संजीव पाठक जन्मेजय सिंह पूनम कपूर प्रमोद त्रिपाठी शिवांग मिश्रा अभिनव दीक्षित सीमा एमबीए पारस मदान प्रमोद विश्वकर्मा सुनील जायसवाल लालू गंगवानी रमिंदर सिंह, रोहित साहू सुनीता गौड़,किरन तिवारी विधि राजपाल,अनुप्रिया दोषी, चंद्रमणि चौबे अमित बॉथम नवाब सिंह गौरव पांडे गौरव द्विवेदी योगेश पांडे,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं विचारनिष्ठ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
