डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस पर मदरसा नूरिया में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित

 

कानपुर डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस के पावन अवसर पर “सत्य भावना सप्ताह” के अंतर्गत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत द्वारा समाज सेवा एवं शिक्षा प्रोत्साहन हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रांत के संयोजक श्री अशफ़ाक सिद्दीकी के नेतृत्व में इफ्तेखारा बाद स्थित मदरसा अनवारूल कुरआन में अध्ययनरत गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर आदि) वितरित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनके अध्ययन में सहयोग प्रदान करना रहा। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।इस मौके पर मंच के प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार का जीवन समाज को जोड़ने सद्भावना फैलाने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करना हमारे लिए गर्व की बात है। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता के कार्यों में सक्रिय रहेगा।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी प्रकार शिक्षण सामग्री वितरण, स्वास्थ्य शिविर एवं समाज कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।कार्यक्रम में विशेष रूप से समी अंसारी, कय्यूम, वासिफ, महताब आलम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं मदरसा के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. इंद्रेश कुमार जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *