मेट्रो निर्माण कार्य के चलते विकलांग,वृद्ध और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी
कानपुर। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते रोड खराब कर दी सुतरखाना से कानपुर सेंट्रल स्टेशन जाने वाली प्लेटफॉर्म की सुरंग काफी दिनों से बंद थी, जिससे विकलांग, वृद्ध और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई से संपर्क किया।
विधायक के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद रजत बाजपेई के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने सीटीएम आशुतोष सिंह से वार्ता कर पैदल यात्रियों की कठिनाइयों से अवगत कराया। पार्षद रजत बाजपेई ने बताया कि विधायक से चर्चा के बाद सीटीएम ने मांग स्वीकार करते हुए पैदल यात्रियों के लिए सुरंग खोलने के निर्देश दे दिए हैं।इस प्रतिनिधिमंडल में पार्षद रजत बाजपेई, पप्पन शर्मा, अम्बर त्रिवेदी (पूर्व पार्षद), पवन गुप्ता, अनुज निगम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
