खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का हुआ समापन
कानपुर उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर नगर द्वारा मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ सभी प्रतिभागी करने वाले उद्यमियों ने प्रदर्शनी की व्यवस्था पर प्रशंसा जाहिर की
आज प्रदर्शनी का समापन की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वप्निल वरुण अध्यक्ष जिला पंचायत कानपुर नगर ने अपने उद्बोधन में कहा उन्होंने कहा कि खादी वस्त्र नहीं विचार है ऐसा गांधी जी ने कहा था खादी के पृष्ठभूमि में गांधी जी द्वारा प्रतिपादित गांधी जी का अर्थशास्त्र छिपा हुआ है गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में रोटी कपड़ा और मकान की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वदेशी एवं स्वरोजगार को जोड़ते हुए स्वदेश प्रेम के द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग को जोड़ा जिसके अंतर्गत घर-घर में खादी के कपड़ों का उत्पादन एवं जीवन के उपयोगी रोजमर्रा की वस्तुओं की पूर्ति हेतु ग्रामोद्योग के विकास पर जोर दिया परिणामतः स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके देश एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण खादी एवं ग्रामद्योग का आधुनिक स्वरूप दिखाई दे रहा है एवं खादी तथा ग्राम उद्योग में बहुआयामी विकास हुआ है खादी फाॅर फैशन खादी फॉर नेशन का नारा सार्थक प्रतीक होता है । ।
सुरेश गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाये
और भारतीय शिल्पियों का सम्मान बढ़ाये जिससे कि उनका जीवन यापन सुखमय हो सके उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों को लगाना चाहिए जिससे कि खादी ग्रामोद्योग का प्रचार प्रसार होने के साथ-साथ गुणवत्ता का उत्पाद जनमानस तक पहुंच सके इस प्रदर्शनी में 105 स्टॉल निर्माण किया गया था जिसमें खादी बिक्री 28 लाख 45 लाख 300 ग्राम उद्योग उत्पाद 2295500 की गई प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड आदि स्थान से खादी तथा ग्राम उद्योग इकाइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया कानपुर गौशाला सोसाइटी द्वारा पंचगव्य के उत्पादन भी जनता ने खूब सराहा होली के समय देसी गाय के गोबर से बने लठठो का उपयोग करने हेतु गौशाला द्वारा अनुरोध किया गया जिन लठठो की उपलब्धता भौति कानपुर नगर में है श्री अशोक कुमार शर्मा परीक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कानपुर में मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह का सम्मानित किया एवं प्रदर्शनी में प्रतिभा लेने वाले अधिक बिक्री करने वाले उद्यमियों में प्रथम स्थान स्वराज आश्रम कानपुर द्वितीय स्थान खादी ग्राम उद्योग सेवा संस्थान कुशीनगर तथा तृतीय स्थान सर्व सेवा समिति गोरखपुर एवं ग्रामोद्योग की बिक्री करने वालों में प्रथम स्थान इकराम हुसैन मुरादाबाद द्वितीय स्थान सीमा सागर गाजियाबाद तथा तृतीय स्थान प्रेमचंद बाराबंकी ने प्राप्त किया इसकी घोषणा पर क्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी द्वारा की गई कार्यक्रम में श्री अशोक शर्मा पर क्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी श्री सुरेश गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ अनुराग त्रिवेदी मनोज पाठक राजीव द्विवेदी वरुण जोहरी हरेंद्र निषाद राकेश गुप्ता राजेश कुमार विवेक त्रिवेदी के साथ-साथ पार्क में खरीदारी करने वाले जनमानस के मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
