कानपुर में आयोजित किया जायेग प्रथम बार ऐतिहासिक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यालय, केशव भवन में संपन्न हुई। कानपुर प्रांत संघचालक भवानीभीख तिवारी जी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कानपुर में पहली बार हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक श्री श्रीरामजी ने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण के लिए किये जा रहे सेवा कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से सेवा के प्रति हिंदू समाज की प्रतिबद्धता को उजागर करने का कार्य करता है।
सन 2005 से शुरू हुआ इस अभियान के तहत अब तक पूरे देश में 17 प्रदेशों के में 36 आध्यात्मिक एवं सेवा मेलों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें 4500 आध्यात्मिक एवं सेवा संगठनों के कार्यों को प्रदर्शनी के रूप में दिखाया गया है।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कानपुर महानगर संस्थान के संयोजक नवेंदु शुक्ल जी ने बताया कि महानगर में अब तक मातृ पितृ वंदन ,प्रकृति वंदन , 115 विद्यालयों में संपूर्ण वंदेमातरम गान के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से समाज नैतिक मूल्यों के जागरण का कार्य सफलता से किया जा रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अरविंद दीक्षित , हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संयोजक तथा संघ के प्रचारक अमरनाथ जी, संस्थान के महानगर अध्यक्ष निदेशक संजीव दीक्षित, समाजसेवी प्रवीण मिश्र आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी जिला प्रसार प्रमुख राहुल मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
