*Kanpur nagar nigam update*
दिनांक: 18 फरवरी 2026
👉 *अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त*
नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत अभियान संचालित किए जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में आज *दिनांक 18.02.2026 को जोन–5 द्वारा एक वृहद अतिक्रमण अभियान* संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत चावला मार्केट चौराहे से सी.टी.आई. चौराहा तक मार्ग के दोनों ओर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई विशेष रूप से फल मंडी से संबंधित बार-बार प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत की गई, जिसके तहत अवैध रूप से संचालित फल मंडी को हटवाते हुए मार्ग को पूर्णतः अवरोधमुक्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह अभियान जोनल अधिकारी, जोन–5 श्री अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री शिवनाथ वर्मा, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक श्री प्रमोद मौर्या एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में संचालित किया गया। अभियान में जोन–5 की ईटीएफ (Enforcement Task Force) टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर एवं चरणबद्ध रूप से आगे भी जारी रहेगा तथा सार्वजनिक मार्गों एवं स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय*
