एस डी एम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

नरवल।तहसील नरवल क्षेत्र में सभी ग्रामों के प्रमुख स्थानों, सीएससी /ग्राम पंचायत भवन पर लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री के कैंपो का उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा व राजस्व निरीक्षकों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

उप जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के कैंप में स्थानीय लेखपाल पंचायत विभाग के कर्मचारी, कोटेदार व आसपास की सीएससी का सहयोग लेते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

 

इसके तहत उन्होंने बुधवार को सरसौल, पूर्वामीर क्षेत्र में कैंप के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक को निरंतर भ्रमणशील रहते हुए, उक्त कार्य को तेजी से करने के लिए निर्देशित करते हुए उक्त कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए किया जाने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई लिपिकीय त्रुटि के कारण फीडिंग नहीं हो पा रही है तो उसे संशोधित करकर फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से करें।

 

उन्होंने किसानों से अपील है कि वह अपने लेखपाल और निकटतम सीएससी पर जाकर अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लें।

 

नरवल समाचार व फोटो1

फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *