31 लाख के 151 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए गए फोन
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में बड़ी सफलता सामने आई है। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार सिंह व उनकी टीम—लव कुश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी,नवीन कुमार और राहुल अग्रहरि,पंकज कुमार,पवन ने लगभग ₹31 लाख मूल्य के 151 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
डीसीपी सेंट्रल कार्यालय, स्वरूपनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की सराहना की।
सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम की इस सफल कार्रवाई की शहरभर में चर्चा तेज है।
