गहने चोरी कर बेचने, खरीदने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
अपनी बुआ के घर पर ही की चोरी
कल्याणपुर निवासी अपनी बुआ के घर काफी समय से गहने चोरी कर बेचने और उसे खरीदने वाले सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के पास से गहनों की बरामदगी भी की है।
कानपुर के थाना कल्याणपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को कल्याणपुर आंबेडकर नगर निवासी पीड़िता सूरजकली की बेटी ममता ने लिखित शिकायत की थी जिसमें उसने अपने ममेरे भाई के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि फतेपुर खागा निवासी ममेरा भाई आकाश वर्मा बचपन से ही मेरी मां के साथ रहता है। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ बैंगलौर में रहती है। कुछ दिन पहले वापस आई और अलमारी खोल कर देखा तो अलमारी से ज्वैलरी गायब थी।ममेरे भाई पर शक होने पर उसके खिलाफ थाने में शिकायत की।
वहीं पुलिस ने अभियुक्त आकाश को हिरासत में लेकर कर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल की है। बताया कि वह अलमारी में चाभी लगाकर धीरे धीरे रखी ज्वैलरी की चोरी कर खागा निवासी श्याम ज्वेलर्स के मालिक अनिल कुमार उर्फ प्रिंश मौर्य को सस्ते दाम में बेच देता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से सोने की चेन, टॉप्स, ब्रेसलेट,पीली धातु का टुकड़ा, दो फोन, पांच हजार से अधिक रुपए बरामद हुए है।
