फायर विभाग अपडेट
कानपुर नगर
आज दिनांक 20 फरवरी, 2026 को मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि थाना चमनगंज क्षेत्रांतर्गत एक दुकान में आग लगी है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में एफएस कर्नलगंज व लाटूश रोड से कुल 03 अग्निशमन यूनिट मय प्रभारी अधिकारी के घटनास्थल पहुंची एवं अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से आग को सीमित करते हुए आस पास घनी आबादी में फैलने से रोका गया, उक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
