गुमटी बाजार में नगर निगम का चला बुलडोजर, 65 से अधिक अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

 

कानपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गुमटी बाजार में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ज़ोन-5 के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने मुख्य मार्ग, फुटपाथ और गलियारों में अवैध रूप से किए गए लगभग 60 से 65 अस्थायी अतिक्रमणों को मौके से हटाया।

​नगर निगम कानपुर ज़ोन-5 के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। निगम की टीम ने जेसीबी (बुलडोजर) की मदद से फुटपाथ पर रखे अवैध खोखे, टीन शेड और सड़क तक निकले विज्ञापनों को ज़मींदोज कर दिया। जोनल अधिकारी ने बताया कि गुमटी बाजार के मुख्य मार्ग और गलियों में अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

​अभियान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी टीम तैनात रही। मुख्य रूप से नरेन्द्र देव (कर अधीक्षक)

​क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं अभियंत्रण विभाग की टीमें मौजूद रही।

​​कार्रवाई के तुरंत बाद जोनल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि अभियान के बाद फैले मलबे और कचरे को तत्काल साफ कराया जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को असुविधा न हो। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *