जिला बदर अपराधी गिरफ्तार, गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

बिल्हौर।पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के पर्यवेक्षण में थाना बिल्हौर पुलिस टीम ने जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने प्रखर द्विवेदी उर्फ शंकर 22 वर्ष पुत्र नवीन चन्द्र द्विवेदी उर्फ नवीन कुमार, निवासी उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन रोड, कस्बा उत्तरीपुरा, थाना बिल्हौर को शुक्रवार लालपुर के निकट स्थित एचपी पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही के उल्लंघन का मामला पाए जाने पर थाना बिल्हौर में उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।बतादें कीआपराधिक इतिहास में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें यूपी गुंडा अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह,उपनिरीक्षक मनीर कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सोनू गुप्ता,कांस्टेबल मोहित कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *