थाना-किदवईनगर दिनांक 21.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि *संजय नगर स्थित एक पार्क के पास नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक श्री मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल की गई।आस-पास के लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक रात्रि में अत्यधिक नशे की अवस्था में था और बार-बार गिर रहा था। पूछताछ के दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की माता द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र विश्वनाथ सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी 128/342, वाई ब्लॉक, थाना नौबस्ता, शादी समारोह में आया हुआ था।
मौके पर उपस्थित बारातियों द्वारा भी बताया गया कि मृतक समारोह के दौरान अत्यधिक नशे में था और कई बार गिरा था। *प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक की मृत्यु नशे की अवस्था में नाली में मुंह के बल गिरने से हुई है।पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
