21 फरवरी

*धर्मपाल सिंह ने कानपुर में की विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक*

*6 मार्च तक घर–घर पहुंचाने का लक्ष्य, प्रत्येक बूथ पर 200 नव मतदाता बनाने का आह्वान*

कानपुर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का द्वितीय चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी जिम्मेदार पदाधिकारी 6 मार्च तक नव मतदाता अभियान को घर–घर तक पहुंचाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 ऐसे युवाओं को मतदाता बनाया जाए, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रियता और सतत संपर्क ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। प्रत्येक प्रवासी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों एवं विधानसभाओं में प्रवास कर अभियान की मॉनिटरिंग करें और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें। अभियान की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाए। कार्यक्रम के उपरांत बूथों पर भ्रमण कर नव मतदाता अभियान को और गति प्रदान की जाए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। बूथ स्तर की सशक्त भागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और अधिकाधिक युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू पूनम द्विवेदी पवन प्रताप सिंह अनिल दीक्षित शिवराम सिंह उपेंद्र पासवान,पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया,वीरेंद्र तिवारी,विधानसभा प्रवासी,संयोजक, जिला संयोजक गण आदि रहे मौजूद ।

भवदीय

अनूप अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *