क्रांतिकारीयो की अग्रेजों से जीता की याद मे होता हैं कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) देश आजाद हुआ सन 1947 लेकिन कानपुर मे मनाया गया आजादी का उत्सव सन 1942 इस वर्ष अंग्रेजों से आजादी का जश्न 10 मार्च को होगा।
प्रत्येक वर्ष मेले से पूर्व नगर निगम द्बारा हटिया रज्जन बाबू पार्क व रगो के ठेले मार्ग मे मेन्टीनेंस का काम होता है।आज दिनांक 21 फरवरी को दो दिन बाद कार्य चालू हुआ। नगर निगम द्बारा पार्क मे रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था स्थनीय पार्षद अमित गुप्ता ने अपने नाम का पत्थर लगाने को कहा कमेटी ने यह कह कर मना कर दिया मेन्टीनेंस कार्य हो रहा इसमे किसी के नाम का पत्थर नहीं लगता तो इस बात मे नोकझोक हुई पार्षद ने काम बन्द करा दिया वा भाजपा के अरुण तिवारी,पार्षद मोनू गुप्ता पार्षद आर्दश गुप्ता बुलाया और उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई महामंत्री विनय सिंह अन्य सदस्यों से बातचीत हुई पार्षद ने इसी बीच पुलिस को भी बुला लिया।
*पुलिस ने कमेटी व क्षेत्रीय निवासियों पुलिसया भाषा मे बात करने लगे पत्थर क्यों नहीं लगेगा तो सभी ने कहा इन्का क्या सहयोग हैं तो पार्षद ने कहा की एक लाइट लगवायी है महामंत्री ने कहा उसमे आपका नाम लिखा हैं सभी ने कहा पत्थर नहीं लगेगा पुलिस से कहा हम सबको गिरफ्तार कर जेल भेज दो*
*तब पार्षद को साथी पार्षदों से बात की तो अरुण तिवारी व साथी पार्षदों ने कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों को अलग ले जाके बात की पूर विवाद समझा तो उन्होंने कहा अगर पार्षद अमित गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के लोगों से अपनी बातचीत के लिये क्षमा मागले तो हमलोग ने कहा ठीक हैं*
*पार्षद अमित गुप्ता ने अध्यक्ष,महामंत्री व कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों से क्षमा मगी और महापौर व पार्षद के पत्थर के साथ पूरी कमेटी के नाम का भी पत्थर लगेगा सभी बातों मे सहमति बनाने पर पार्षद व अध्यक्ष ने गले मिलकर नगर निगम का कार्य सहायक अभियंता माणिक चन्द्र ने मेटीनेश चालू हुआ*
बातचीत मे अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई महामंत्री विनय सिंह, सन्तोष बाजपेयी, सुशील कुमार सिंह, आकाश ओमर,आशु खन्ना अशुल शर्मा, सनी श्रीवास्तव, रोहित बाजपेयी, विमलेश गुप्ता, कृतिग तिवारी, समीर सिहंल,वरुण कपूर, शंशाक सिंह, दीपक निगम प्रखर महरोत्रा क्षेत्रीय निवासी उपस्थिति रहे।
