ट्रैक्टर विवाद में प्रधान पुत्र की दबंगई! गरीब परिवार पर जानलेवा हमला, झोपड़ी में लगाई आग

 

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र ने आधा दर्जन दबंगों के साथ मिलकर एक गरीब परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उनका आशियाना जलकर खाक हो गया।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सजेती थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित परिवार ने प्रधान पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *