अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक स्वतंत्र अग्रवाल की आवास पर हुई
कानपुर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष परेश केसरवानी जी के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें पार्टी संगठन का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई इसमें स्वतंत्र अग्रवाल जी ने कहा बहुत जल्द ही कानपुर में संगठन का बड़ा विस्तार किया जाएगा और कानपुर की सभी विधानसभा सीटों पर वैश्य समाज के लोगों को लड़ाया जाएगा वहीं प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा होली के बाद पार्टी के बैनर तले गांव-गांव पाव पाव वैश्य जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा जो कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 4 महीने चलेगा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कस्बों में हम पैदल चलकर वैश्यों को संगठित करने का कार्य करेंगे बैठक में महेश गुप्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रभारी मध्य प्रदेश महानगर उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता महानगर महामंत्री नितिन गुप्ता राधा कांत गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार तरसौलिया जिला उपाध्यक्ष संतोष कसौदन धर्मेंद्र गुप्ता रामकुमार गुप्ता तनय गुप्ता प्रभारी सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश राजेंद्र गुप्ता प्रदेश मंत्री ओम नारायण गुप्ता प्रदेश मंत्री आदि लोग मौजूद रहे।
