ए आई एम एस इंडिया पब्लिक स्कूल विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
कानपुर, ए आई एम एस इंडिया पब्लिक स्कूल विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं सफल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित अनेक आकर्षित नवाचार पूर्ण मॉडल प्रस्तुत किया विद्यार्थी में वैज्ञानिक सोच जिज्ञासा एवं रचनात्मक का विकास करना था! विद्यालय के स्वामी एवं निदेशक डा इमरान खान सनोबर नाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य के वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विवेक अवस्थी,धीरज श्रीवास्तव प्रशांत त्रिपाठी, रिजवान हुसैन शामिल रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनके नवाचार एवं प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से भी समृद्ध करते हैं।इस कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में माता-पिता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय के इस प्रयास को सराहनीय बताया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से भी समृद्ध करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
