एग्जाम तनाव में छात्रा का सुसाइड मौत, एचबीटीयू कैंपस में सनसनी
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कैंपस में रहने वाली 17 वर्षीय इंटर की छात्रा की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा का एक पेपर खराब होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी।यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार, छात्रा शनिवार रात देर तक पढ़ाई कर रही थी। रविवार सुबह जब मां उसे जगाने पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका के पिता एचबीटीयू में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। परिवार ने परीक्षा को लेकर मानसिक दबाव की बात कही है।एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई संदिग्ध तथ्य नहीं मिला है।घटना के बाद कैंपस और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग छात्रों पर बढ़ते परीक्षा दबाव को लेकर चिंता जता रहे हैं।
