सिख यूथ एसोसिएशन लाल बंगला कानपुर ने 21 फरवरी 2026 शनिवार की रात 6:30 बजे से सुबह 5 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरजिंदर नगर कानपुर में ‘रैंन सबाई कीर्तन दरबार का आयोजन किया, इस कार्यक्रम में भाई जसप्रीत सिंह बठिंडा पंजाब वाले, भाई सुरेंद्र सिंह जी पटेल नगर दिल्ली वाले, भाई हरविंदर सिंह मुराद नगर वाले, भाई अमरीक सिंह कानपुर वाले, भाई सुरजीत सिंह रणजीत नगर कानपुर वाले गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरबानी कीर्तन किया। पूरी रात गुरु का लंगर वित्रित किया गया।सिख यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वंत सिंह जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सचिव हरजीत सिंह ने संगत , अतिथियों और गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों का आभार व्यक्त किया। जत्थेदार हरपाल सिंह राजा, उपाध्यक्ष एडवोकेट रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह मन्नी और बीरेंद्रपाल सिंह स्वीटी कैशियर मंजीत सिंह खालसा और गुरप्रीत सिंह, सदस्य तरनजीत सिंह सोनू, जसवीर सिंह, जशनदीप सिंह जसनजीत सिंह , पृथीपाल सिंह हनी, सतनाम सिंह नीना, वकील अनमोलक सिंह, परमिंदर भाटिया, मनिंदर सिंह , तपतेज सिंह गगन, हरसिमरन सिंह रोनक ,हरजीत सिंह प्रिंस, हीरा सिंह , सरबजीत सिंह रोमी, सरनजीत सिंह आदि ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *