गुजैनी मे होली मिलन समारोह एवं राधा कृष्ण की फूलों की होली कार्यक्रम का मंचन 8 मार्च को आयोजित होगा

कानपुर 23 फरवरी जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं श्री रामलीला सोसाइटी गुजैनी के संस्थापक महामंत्री विनोद मिश्र ने बताया कि आगामी 8 मार्च दिन रविवार को सायं काल 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक गुजैनी जी ब्लॉक रामलीला पार्क में रामलीला मंच पर विगत वर्षों की ही भांति होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपायुक्त कानपुर दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी जी को आमंत्रित किया गया है होली मिलन समारोह के अंतर्गत भजन संध्या भगवान श्री राधा कृष्ण जी भगवान श्री शंकर जी एवं माता पार्वती जी सुदामा चरित्र आदि झांकियो का सुंदर मंचन किया जाएगा एवं फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

भवदीय

विनोद मिश्र अध्यक्ष जन जागृति मंच एवं संस्थापक महामंत्री श्री रामलीला सोसाइटी गुजैनी जी ब्लॉक कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *