माहे रमज़ान उल मुबारक के मौके पर कुरान का पहला दौर 5वी शब तरावीह मुकम्मल

 

कानपुर, जामा मस्जिद मस्जिद रावतपुर मे माहे रमज़ान उल मुबारक के मौके पर कुरान का पहला दौर 5वी शब तरावीह मुकम्मल हुई।जिसमे बड़ी तादाद में नमाज़ तरावीह पढ़ी अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफ़ी मांगी और इस्लाम और ईमान पर चलने की दुआ की। खत्म तरावीह के बाद अल्लामा मौलाना असगर अली यारलवी ने खिताब करते हुए कहा कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम से अपने बच्चों का मुस्तकबिल सावरे,दुआ में मुल्क और शहर में अमन ओ अमान कायम रहने और लोगों दुनियां की बुराइयों से दूर रहकर इस्लाम और ईमान मे कायम रहने की दुआ कराई, हाफिज ओ कारी रिजवान क़ादरी ने 5 शब तरावीह मुकम्मल कराई इस मौक़े पर अंजुमन के सदर अल्हाज अशरफ अली,सरफराज खान,डा निसार अहमद बरकाती,सैय्यद अतहर वकाई,मो आरिफ,हाफिज मज़हरूल इस्लाम,अदीब अहमद, अख़्तर बरकाती, जाकिर अली,मौलाना इरशाद रजा,मो इरफ़ान,राजू मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *