PSIT कैंपस में जेसीबी से टकराकर BCA छात्र की मौत

 

कानपुर के सचेंडी स्थित (PSIT) कॉलेज कैंपस में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में BCA फाइनल ईयर के छात्र प्रखर सिंह (21) की मौत हो गई।सोमवार शाम करीब 5 बजे छुट्टी के बाद प्रखर बाइक से कॉलेज के पीछे वाले गेट से निकल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार से उड़ी धूल के कारण उन्हें आगे खड़ी जेसीबी दिखाई नहीं दी और वह उससे टकरा गए।गंभीर हालत में पहले उन्हें कल्याणपुर स्थित BMC Hospital ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। बाद में सर्वोदय नगर के Regency Hospital में इलाज के दौरान देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज परिसर में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *