पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को किया जागरूक
कानपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक कराने एवं घरो और बंगलों में उगाये जा रहे विभिन्न शोभाकारी पौधों एवं फूलों की सुन्दरता को बढ़ावा देने के लिये कानपुर फ्लोरीकल्चर सोसायटी द्बारा कानपुर में जे०के० लॉन कमला नगर में 28 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन करेगी।
पूरी जानकारी समिति की अध्यक्ष ऊषा झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष डा० सुषमा मानिकताला तथा सचिव राजश्री डालमियां ने बताया कि 2007 में स्थापित यह सोसायटी प्रति वर्ष शहर के बंगलों घरों अपार्टमेन्ट आदि में फूलों और शोभाकारी पौधों के उत्पादन को बढावा देने के लिये इस प्रकार के आयोजन करती है जिसमें शहर में विभिन्न अपार्टमेन्ट में रहने वाले प्रतिभागी जिनके पास अपने सजे हुये लॉन उगाये हुये विभिन्न शोभाकारी पौधे और पुष्प हों, प्रतिभाग करते हैं। समिति की सचिव राजश्री डालमियां ने बताया की उक्त प्रदर्शनी में डहेलिया, ग्लैडियोलस, लिली, गुलाब. नरगिस, रजनीगंधा, डैफोडिल, ट्यूलिप, बिगोनिया आदि पुष्पों के साथ-साथ विभिन्न शोभाकारी एवं विलुप्त होते पौधों को 7 प्रमुख और 133 विभिन्न सब कैटिगरी में वर्गीकृत कर लगभग 3000 गमलों में प्रदर्शित किये जायेगें। रश्मी वैद्य एवं पूनम भागर्व ने बताया की इस वर्ष सेक्सन प्रथम एवं द्वितीय को दो भागों में बाटा गया है। इसके साथ ही पुष्पों के अरेंजमेंट क्रम, पौधों की बोनसाई, विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियां, आचार और अन्य उत्पादों का भी कंपटीशन करा कर प्रदर्शित किया जायेगा। समिति की सदस्य भारती गर्ग एवं अंजली अग्रवाल ने बताया कि सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेन्टर के सहयोग से चित्रकला की प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित करायी जायेगी।
