कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बच्चा चोरी का प्रयास नाकाम, शातिर गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तैनात आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार कर बच्चे को स कुशल बरामद कर बच्चे की माँ को सुपुर्द किया
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित जीआरपी/आरपीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।बच्चे के सुरक्षित मिलने पर उसकी मां भावुक हो गईं और मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस टीम का आभार जताया।
स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी
