*अंतरराष्ट्रीय मंच पर कानपुर का गौरव: डॉ. नरेंद्र कुमार पांडे (KPA अध्यक्ष), एवं डॉक्टर अरविंद सिंह (KPA उपाध्यक्ष) को ‘विशिष्ट नैदानिक सेवा सम्मान’ से अलंकृत*

 

कानपुर / गुरुग्राम, 22 फरवरी 2026।

 

कानपुर फिजियोथैरेपिस्ट संगठन (केपीए) के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार पांडे (पीटी) को “फिजियो कनेक्ट 6 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” के अवसर पर “विशिष्ट नैदानिक सेवा सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन गुरुग्राम स्थित नॉर्थकैप विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ।

 

डॉ. नरेंद्र पांडे को यह सम्मान किंगडम ऑफ बहरीन के भारत स्थित माननीय राजदूत श्री अब्दुल रहमान अलगौद तथा द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स की कोषाध्यक्ष डॉ. रुचि वासनेय द्वारा प्रदान किया गया।

 

साथ ही में कानपुर फिजियोथैरेपिस्ट संगठन की उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह जी को भी फिजियो कनेक्ट सर्विस में बेस्ट फिजियोथैरेपी सर्विस का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट नैदानिक योगदान, रोगी सेवा के प्रति समर्पण, तथा फिजियोथैरेपी क्षेत्र में दीर्घकालिक एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. पांडे द्वारा वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयासों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से सराहा गया।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से कानपुर सहित समस्त उत्तर प्रदेश के फिजियोथैरेपी समुदाय में हर्ष एवं गर्व की भावना व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. पांडे को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *