मन की बात कार्यक्रम में कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

 

कानपुर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के सफल आयोजन में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक व्यापक रूप से सुनाने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कानपुर उत्तर जिला प्रदेश में अव्वल रहा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मन की बात के संयोजक एवं जिला कार्यालय मंत्री रोहित साहू, जिला मॉनिटरिंग टीम की संयोजक सुनीता गौड़ तथा पूरी टीम को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और सहभागिता का संदेश पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कानपुर उत्तर जिले के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर अधिकतम लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा, जिसके परिणामस्वरूप जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि संगठन की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भविष्य में भी कानपुर उत्तर जिला इसी प्रकार संगठनात्मक उत्कृष्टता के साथ जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने इस सफलता को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, संगठन की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया और आगामी कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह से कार्य करने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि उत्तर जिले के 14 मंडलों में रामलला मंडल ने अपने सभी बूथों पर 100% उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले में प्रथम स्थान दर्ज कराया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधि राजपाल,रामकुमार सिंह,मनोज अग्रवाल,पूनम कंवर,अभिराज सिंह चंदेल, अभिषेक दीक्षित,यश जायसवाल, राधा सैनी, प्रभाकर अवस्थी मनोज छबि लाल सुदर्शन ,सुरेश गुप्ता, अरुण गुप्ता मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे,योगेश पांडे,शुभम दीक्षित,रमाशंकर अग्रहरि,अजय शुक्ला, विजय पटेल ,उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *