पुलिस ने एयर फोर्स के एयरमैन साथ की मारपीट सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

 

अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग

 

कानपुर एयरमैन नीतीश सचान के खिलाफ पुलिस द्वारा अनुचित व्यवहार और मारपीट किए जाने को लेकर शरद शरण प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी की अध्यक्षता में कानपुर पुलिस आयुक्त को भारी संख्या में रिटायर्ड फौजियों के साथ ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के दौरान बताया कि पुलिस कर्मियों ने एयरमैन नीतिश सचान जो घाटमपुर निवासी हैं उनके साथ अमानवी व्यवहार और मारपीट पुलिस द्वारा की गई एयरमैन को इतना मारा कि उनके कान का पर्दा फट गया जो 2 से 3 दिन से एयरफोर्स हॉस्पिटल कानपुर में भर्ती है सारी घटना का ब्योरा पीड़ित द्वारा डीसीपी साहब के माध्यम से संज्ञान लाया जा चुका है हमारा मानना है कि फौजी देश की आन बान शान होता है होता है अगर वर्दी धारियो द्वारा अपमान किया जाएगा तो हमारे समाज में क्या संदेश जाएगा।कर्नल शरद शरन, प्रदेश अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी व पूर्व प्रत्याशी सम्राट विकास के नेतृत्व में कानपुर नगर, कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, फर्रुखाबाद, इटावा, लखनऊ, उन्नाव, औरैया, फतेहपुर, हरदोई ,जालौन, प्रयागराज इत्यादि जिलों के पूर्व सैनिक काफी संख्या में एकत्रित होकर उपर्युक्त घटना के संबंध में उचित कार्रवाई हेतु पुलिस कमिश्नर कार्यालय, कानपुर में उपस्थित रहे।ज्ञापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन,गोविंद नगर पूर्व प्रत्याशी सम्राट विकास, धर्म धर्मपाल पटेल,अरविंद यादव पीके महासचिव अनवर सिंह, अमित कुमार मुन्नालाल, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *