जन सुविधा केंद्र का ताला तोड़कर,इंवर्टर,बैटरी,सीलिंग फैन ले गए चोर
•शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में हुई थी चोरी की घटना।
सरसौल। थाना महाराजपुर ग्राम पंचायत- महाराजपुर के मजरा धमना में जनसेवा केन्द्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर इंवर्टर,बैटरी, सीलिंग फैन आदि लगभग एक लाख रुपये के उपकरण चोरी कर ले गए वही सरकारी अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्राम प्रधान दिनेश सिंह व सचिव राजकुमार मौर्य ने सयुक्त रूप महाराजपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत धमना गांव ग्रामीणों की सुविधा के लिए संचालित जन सुविधा केंद्र से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चार सीलिंग फैन, 2 ट्यूब लाइट,4 एलईडी बल्ब,2 ईक्साइज बैटरी, एवं ल्यूमिनस इन्वर्टर चोरी कर ले गये हैं एवं सेफ में रखे सरकारी अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। विद्युत वायरिंग तार खींच कर स्विच बोर्ड तहस नहस कर दिया है।
बताते चलें कि गत शनिवार को अज्ञात चोरो ने उच्च प्राथमिक विद्यालय महराजपुर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत रसोई में प्रयोग होने वाले दो सिलेन्डर, भट्टी, गैस इन्ध, होटे के भगोना, दो कुकर तीन बाल्टी, परात कढ़ाई सेना, डिल्ने बच्चो के खाने के बर्तन, गिलास, अग्निशमन आदि सामान चोरी कर ले गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
