“होली पर हरे पेड़ न काटने एवं केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों से होली खेलने एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने की अपील की”

कानपुर 25 फरवरी जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र ने होली पर हरे वृक्ष न काटने एवं होलिका दहन स्थल पर लकड़ी रखने के पूर्व सड़के ना खराब हो इसलिए होलिका दहन स्थल पर लकड़ी रखने के पूर्व सड़क पर मिट्टी डालकर होली जलाने का अनुरोध किया है अक्सर होली के अवसर पर देखा जाता है की कुछ अति उत्साही युवा चौराहो पर हरे वृक्ष काटकर रख देते हैं कुछ बच्चे गुब्बारे का प्रयोग करते हैं रंग एवं पानी भर कर दोपहिया वाहन चालक पर फेकते हैं इससे वाहन चालक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है सड़कों पर हरे वृक्ष काटकर रखने से पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है सड़के भी खराब होती है

मंच अध्यक्ष विनोद मिश्र ने केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगो ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलने का सुझाव देते हुए कहा है की होली के अवसर पर केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से त्वचा में जलन हो सकती है केमिकल युक्त रंग अगर आंखों में पड़ जाता है तो पीड़ित व्यक्ति को आंखों मेंबहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है सिंथेटिक और औद्योगिक रंगों में प्रयोग होने वाले पारा – सीसा और ऐस्बेस्टस जैसे जहरीले पदार्थ पड़े होने के कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है आंखों में जलन हो सकती है रेत युक्त रंगों से भी परहेज करना चाहिए ऐसा सुझाव नेत्र रोग विशेषज्ञ देते हैं

संस्था अध्यक्ष विनोद मिश्र ने होली के अवसर मादक पदार्थ शराब आदि का सेवन न करने का अनुरोध किया है क्योंकि शराब के नशे में वाहन चालक से सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं शराबी व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी लिए खतरा बन सकता है होली प्रेम मेल मिलाप का त्यौहार है इसलिए हम सभी को प्रेम से इस त्यौहार को मनाना चाहिए

भवदीय

विनोद मिश्र अध्यक्ष जन जागृति मंच सदस्य दूर संचार सलाहकार समिति दिनांक 25 फरवरी 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *