अखिलेश यादव पहुँचे कानपुर बीजेपी पर जमकर बोला हमला
कानपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी सरकार में हमेशा से सिक्योरिटी फेलियर होता आया है AI जैसे कार्यक्रम में रोबोट कहां का है AI की तैयारी होनी चाहिए थी AI के बारे में आपने कोई सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नही किया था और आयोजन में सभी चीज नकली दिखाई गई दूसरे देश का बना हुआ रोबोट आप दिखाओगे तो नाराजगी होना स्वाभाविक है वही अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को लेकर उन्होंने बोला कि उनके साथ न्याय हो उनका सम्मान हो लेकिन सरकार उनको अपमानित करने का कार्य कर रही है यह सरकार का लोकतांत्रिक व्यवहार नहीं है जिसका विरोध हम सभी लोग कर रहे हैं शंकराचार्य का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा, बीजेपी वाले जो पहले एनआरसी करना चाहते थे उन्होंने फिर UGC के बहाने एनआरसी की उन्होंने कहा मुसलमान भाइयों के कागज भी चेक करेंगे लेकिन हिंदू भाई ज्यादा कागज ढूंढ रहे हैं क्योंकि अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आप वोटर हैं और आप वोटर हैं तो भारत के नागरिक है वही ला एंड आर्डर पर अखिलेश यादव बोले लॉ अलग चल रहा है और ऑर्डर अलग चल रहा है आये दिन घटनाएं हो रही है किसी की सुनवाई नहीं हो रही है।
अयोध्या में बिना नोटिस के लोगों के घर मकान और दिवाले तोड़ी जा रही हैं और बीजेपी के लोगों को इलीगल कंस्ट्रक्शन करने की आजादी है बीजेपी के लोग जगह जगह कब्जा कर रहे हैं जमीन छीन रहे हैं उन्होंने कहा कि कानपुर में सबसे ज्यादा इन्लीगल काम और कब्ज बीजेपी के लोग कर रहे हैं बृजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने बोला कि उनकी चलती नहीं है उनकी चलती होती तो बटुको को चोटी पड़कर अपमानित न करती, वहीं उन्होंने कानपुर देहात में हुए मरौडी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आप मेरे परिवार के हो आपका सम्मान किया जाएगा लेकिन परिवार आज भी दर दर भटक रहा है,, वही उन्होंने डिप्टी सीएम को बताया कि स्वार्थ के लिए बैठे हुए हैं ऐसे डिप्टी सीएम को तो अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए उन्होंने कहा कि कानपुर का विकास हो कानपुर की मिल चलें कानपुर को पुनः इंडस्ट्रियल टाउन बनाने पर जोर देना चाहिए ताकि रोजगार और नौकरी दी जा सके और यूपी के व्यवस्था में कानपुर की भागीदारी हो, वही उन्होंने कहा कि गंगा गंदी हैं समाजवादी की सरकार बनने पर मां गंगा की सफाई के साथ-साथ उसको अच्छा बनाने का काम करेंगे सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चले गए जापान क्यूटो नहीं जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बनारस को क्यूटो बनाएंगे और कानपुर को खोद करके दोबारा सिंगापुर बनाएंगे वहीं उन्होंने कानपुर मे फौजी के अपमान को लेकर बोला कि यह अपने आपको राष्ट्रभक्ति बोलते हैं यह राष्ट्रीय लोग जो फौजी का अपमान किया उसके साथ मारपीट की गई, आप सोच सकते हैं की फौजी का अपमान उसकी मार पिटाई की जाए यह सरकार का व्यवहार है सरकार ने फौज के लोगों को अपमानित किया है शंकराचार्य को अपमानित किया किसानों को अपमानित किया बुलडोजर चला कर मां-बहन को जिंदा चला दिया गाड़ी पलटा दी, वहीं उन्होंने जेल में बंद अखिलेश अखिलेश दुबे पर कहा कि वह जल्दी जेल से बाहर आकर अपनी कलम का जादू दिखाएंगे जिन लोगों ने उनके साथ उनके साथ का यह काम किया है उनको दंडित करने का कार्य करेंगे।
