खुद से जुड़ने का दिन,जीवन जीने की कला योग दिवस का आयोजन।।
37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर
थीम-Yoga for One Earth, One Health
आज दिनांक 26.2.2026 को सेनानायक महोदय श्री बी०बी० चौरसिया (आईपीएस) की उपस्थिति में वाहिनी क्रिकेट ग्राउण्ड पर योग शिविर का आयोजन कराया गया, जिसमें योगाचार्य सूबेदार सैन्य सहायक श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा सभी जवानों को योगाभ्यास कराया गया।
योग में सूर्य नमस्कार, मर्कटासन, कपालभाति, अर्धचक्रासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायम, भस्त्रिका प्राणायाम, मकरा आसन, वज्रासन, सर्वांगासन, नौकासन,हास्यासन,शवासन आदि योगाभ्यास करवाये गये एवं उनके लाभ के बारे में बताया गया।
इसी के साथ ही महोदय द्वारा वाहिनी में चल रहे निर्माण कार्य,साफ सफाई,पुलिस मॉडर्न स्कूल और मैसो का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर,दलनायक ड्यूटी दल श्री ब्रज किशोर साहू,दलनायक ए दल श्री मुन्नू लाल, RTC प्रभारी सीसी श्री मनोज कुमार श्री वास्तव,दलनायक बी दल श्री इंदल राम, दल नायक जी दल श्री अरविंद्र कुमार,पीसी श्री रावेंद्र चौधरी तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
