*आज बिठूर में आयोजित होने वाले महोत्सव स्थल का निरीक्षण एस. एम. काशिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा किया गया*
निरीक्षण के दौरान महोत्सव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन,पार्किंग व्यवस्था,बैरिकेडिंग,सीसीटीवी कैमरों की स्थापना,
अग्निशमन व्यवस्था एवं आपातकालीन निकास मार्गों का गहनता से अवलोकन किया गया।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए
तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने,भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी योजना लागू करने एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही कार्यक्रम आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।
