पुलिस द्वारा कोतवाली में DCP श्री सत्यजीत गुप्ता ACP कोतवाली आशुतोष सिंह एवं कोतवाली प्रभारी सतीश पांडे जी ने कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) महोत्सव कमेटी के साथ आगामी 10 मार्च को गंगा मेले के संबंध में अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई,ऋषि तिवारी आकाश ओमर से विस्तृत बातचीत की कमेटी ने गंगा मेला जुलूस के दौरान तीन जगह विशेष निगरानी की बात कही है पहले भैंसिया वाला हाता दूसरा कहारो वाला हाता तीसरा जहां मटकी फोड़ होता है बिराहाना रोड में एवं नए गंज पूरन पान वाला चौराहे में विशेष निगरानी एवं अतिरिक्त पुलिस बल के लिए कहा है DCP ने कमेटी से कहा की किसी को कानून को हाथ में लेने की किसी मनमानी, अभ्रदता महौल बिगड़ने या गुंडागर्दी की तो उसकी जगह पुलिस थाना होगा।बातचीत के बाद श्री सत्यजीत गुप्ता जी ने कहा कि आयोजन स्थल देखेंगे हम लोग के साथ आयोजन स्थल हटिया रज्जन बाबू पार्क पहुंचे और वहां पर उन्होंने बड़ी बारीकी से एक-एक चीज समझी कहां अधिकारी किधर से आयेंगे कहा बैठेंगे कहां तिरंगा लगा कहां शिलालेख है और किस रास्ते से रंगों का ठेला जाएगा।पार्क के बाद मार्ग का भी निरिक्षण किया सूत बाजार जनरल गंज बजाजा मनीराम बगिया गया प्रसाद लेन होते हुए मूलगंज थाने में यह निरीक्षण का विश्राम हुआ
निरिक्षण मे ACP अशुतोष सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली थाना अध्यक्ष मूलगंज थाना अध्यक्ष बादशाही नाका संबंधित थानों का भारी पुलिस बल मौजूद रहा हटिया होली मेले के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई,महामंत्री विनय सिंह, ऋषि तिवारी आकाश ओमर रोहित बाजपेई आदि निरिक्षण में उपस्थित थे।
