कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा *प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत क्राइम ब्रांच टीम, सेन्ट्रल जोन सर्विलांस टीम एवं थाना बेकनगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज आरिफ सैफी नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से *70 चरखियां प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद* हुई हैं। उसके विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इसी अभियान के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा 20 चरखियों की बरामदगी की जा चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल 04 गिरफ्तारियां एवं लगभग 100 चरखियों की बरामदगी सुनिश्चित की गई है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जिन स्रोतों से प्रतिबंधित मांझा क्रय किया गया, उनके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शासनादेशानुसार चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है। आमजन से अपील है कि प्रतिबंधित मांझे का क्रय-विक्रय एवं उपयोग न करें तथा विधि का अनुपालन करें।
