होली को लेकर पुलिस अलर्ट: डीसीपी पूर्वी ने बेजा खेड़ा व राजपुर में किया होलिका स्थल का स्थलीय निरीक्षण जायजा

 

कानपुर(महराजपुर)होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गांवों की होली के मध्य नजर रखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया और ग्रामवासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने ग्राम बेजा खेड़ा और ग्राम राजपुर पहुंचकर होलिका दहन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन की तैयारियों तथा भीड़ नियंत्रण के बिंदुओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए अपील की कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज अमित कुमार, उपनिरीक्षक अभिजीत पाठक समेत पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने गांवों में पैदल गश्त कर लोगों को अफवाहों से दूर रहने, किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन करने की हिदायत दी,डीसीपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि होली का पर्व हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *