राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह में पुरानी पेंशन बहाली,केन्द्र के समान

 

कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आठवाँ वेतन आयोग के पहले डी ए मर्ज करने की माँग उठी

 

कानपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस राजकीय पॉलीटेक्निक सभागार में प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर सरकार तक अपनी आवाज़ उठाई, अपनी मांगों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी,समर्पण व विश्वास के साथ संघर्ष करने का संकल्प लेकर पुरानी पेंशन बहाली,केन्द्र के समान कैशलेस इलाज,आठवाँ वेतन आयोग के पूर्व डी ए मर्ज करने,नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने,मोटर साइकिल भत्ता देने,पदोन्नति, पदोन्नत वेतनमान देने आदि मांगों को सरकार से पूरा करने की माँग उठाई ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.एस सी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो को सम्मानित किया गया ।समारोह का संचालन परिषद के मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने किया ।ई ऑफिस के लिए सशक्त इंटरनेट सर्वर,पर्याप्त कंप्यूटर, अबाध विद्युत व सुगम प्रशिक्षण की माँग परिषद ने की।

ई ऑफिस के सम्बंध मे बताया कि अपर मुख्य सचिव ( मुख्यमंत्री) के निर्देश के क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों के कार्यालयों में सशक्त इंटरनेट सेवा, कम्प्यूटर्स,अबाध विद्युत सेवा एवं प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने की माँग जिलाधिकारी से की है । बिना सुगम व्यवस्था के कर्मचारियो का वेतन रोकना उचित नहीं होगा। मानव संपदा पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी , सफाई कर्मचारी, बीमार कर्मचारियों व सर्वर के न चलने के कारण जिन कर्मचारियों की चल-अचल सम्पत्ति पोर्टल पर अपलोड न होने पर वेतन रोकने का परिषद ने विरोध जताया ।साथ ही सरकार से माँग की कि मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल सम्पत्ति को अपलोड करने के लिए एक सप्ताह खोले जाने की माँग की गई ।उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ ने परिषद से अपनी सम्बद्धता की,श्रमिक संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार,मंत्री संतावन सिंह एवं आई टी आई के अजय कुमार दिवाकर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।समारोह में नगर निगम के कर्मचारी नेता विनोद कुमार,मुनेश कुमार शुक्ला व अजीत अवस्थी ने भी कर्मचारी हितों के लिए परिषद के साथ मिलकर आंदोलन में भागीदारी करने की घोषणा की ।शिक्षक संघ के संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी व सीनियर्स शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने भी शिक्षकों सहित परिषद की ताकत बढ़ाने में योगदान देने की बात कही ।पेंशनर्स कल्याण समन्वय समिति के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर ए एन द्विवेदी ने कोषागार में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण कराने की बात कहीं । समारोह में प्रमुख रूप से हरीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र अवस्थी अरशद हलीम, अरविन्द कुशवाहा, कुलदीप सिंह,अमित पांडेय, सुरेंद्र सिंह गौर,अब्दुल लईक अनुज शुक्ला,राम बहादुर पांडेय,प्रशांत शुक्ला, अजीत निगम,पारस नाथ,आनंद बाजपेयी,राहुल कुमार,अनूज चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *