कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसीयों की पैनी निगाह

 

रंगों के त्यौहार होली के आगमन में बस कुछ ही दिन शेष बचे है । होली के पर्व की ये मान्यता है कि एक दूसरे को रंग या गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को जीवन मे खुशियों के रंगों आने की शुभकामनाएं देते है , त्यौहार के चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और व्यापारियों का आवागमन भारी संख्या में है जबकि सुरक्षा की दृष्टि से सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी , असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ , एलआईयू , सीबीआई टीम प्रभारी , डॉग स्क्वाड के साथ कई सुरक्षा एजेंसीयों ने पूरे स्टेशन पर अपनी पैनी निगाह बना रक्खी है जिसके चलते प्लेटफार्म नंबर एक से दस तक गस्त लगाया इसके साथ ही यात्री प्रतीक्षालय , सिर्क्युलटिंग एरिया , पार्सल घर , फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और संदिग्थ वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को रोककर सघन चेकिंग करी इसके साथ ही डॉग स्क्वाड के अलावा पर्याप्त पुलिस बल लेकर पूरे स्टेशन परिसर का मोअयना किया जिससे कि उपद्रवी तत्व त्यौहार का माहौल खराब न कर सके सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा में लगी एजेंसीयों और विभागों की पैनी निगाह स्टेशन पर है , इसपर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायन सिंह ने बताया कि रंगों के पर्व होली त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग मनाया जाए जिससे की स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस चाक चौबंद व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा से है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *