*कानपुर ब्रेकिंग*

 

*एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी। प्रतिबंधित* चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना बेकनगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

 

हीरामन का पुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ सैफी को गिरफ्तार किया गया। उसकी दुकान पर छापा मारकर 70 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया।

 

एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम और बेकनगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

 

अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि अभियान लगातार जारी है। इससे पहले भी तीन अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

 

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *