मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

 

शहर के अस्सी फीट रोड, अहिरवा क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना चकेरी पुलिस ने शताब्दी पार्क के पास मारपीट और लूट की वारदात में वांछित दो अभियुक्तों को इस मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई लूट की घटना के आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि देर रात दोनों बदमाश अहिरवा इलाके में मौजूद हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जैसे ही आरोपियों को घेरा, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

*आत्मरक्षा में पुलिस ने की गोली चलाने की कोशिश*

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

पुलिस ने घायल बदमाशों को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय (काशीराम ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चकेरी में मु0अ0सं0 0130/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। फिलहाल पुलिस मौके पर क्षेत्र की घेराबंदी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *